ज्योतिषकोश के बारे में
ज्योतिषकोश पर कुंडली, मिलान और पंचांग के मुफ़्त टूल हैं। ये खगोलीय गणना पर चलते हैं और नतीजे सीधी हिंदी में दिखाते हैं।
यहाँ क्या मिलता है
- जन्म कुंडली: लग्न, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र और विंशोत्तरी दशा
- कुंडली मिलान: वर और वधू के 36 गुण, हर कूट के अंक के साथ
- मांगलिक जाँच: कुंडली में मंगल की स्थिति, लग्न और चंद्र दोनों से
- आज का पंचांग: अपने शहर की तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और सूर्योदय
अभी साइट पर गणना और उसकी सीधी जानकारी मिलती है। हर टूल में यह भी लिखा है कि कौन-सा नियम या कौन-सी परंपरा ली गई है।
गणना कैसे होती है
- ग्रहों, सूर्य और चंद्रमा की स्थिति Astronomy Engine नाम की खुली खगोलीय लाइब्रेरी से निकाली जाती है।
- अयनांश लाहिड़ी (चित्रपक्ष) लिया गया है। राहु और केतु मध्यम गति से लिए गए हैं, और भाव पूरी राशि के हिसाब से गिने जाते हैं, जैसा उत्तर भारतीय कुंडली में होता है।
- पंचांग का दिन सूर्योदय से अगले सूर्योदय तक गिना जाता है, और सारे समय चुने हुए शहर के हिसाब से निकलते हैं।
- हमारी गणना की तुलना Swiss Ephemeris से की गई है, जो ज्योतिष सॉफ़्टवेयर में बहुत इस्तेमाल होती है। 50 जन्म-क्षणों में ग्रहों का सबसे बड़ा अंतर 11 विकला रहा, यानी एक कला के पाँचवें हिस्से से कम। तिथि और नक्षत्र के समाप्ति समय में सबसे बड़ा अंतर लगभग 11 सेकंड रहा।
- कुछ बातों में परंपराएँ आपस में अलग हैं, जैसे कुंडली मिलान की कुछ तालिकाएँ और माह गिनने का तरीक़ा। ऐसी जगह हमने प्रचलित तरीक़ा लिया है और पेज पर बता दिया है।
हम क्या नहीं करते
- हम कालसर्प, मंगल दोष या साढ़ेसाती जैसी बातों का डर दिखाकर रत्न, पूजा या उपाय नहीं बेचते।
- हम आपका जन्म विवरण अपने पास नहीं रखते। पूरी गणना आपके फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में होती है। पूरी बात निजता नीति में है।
- हम किसी नतीजे की गारंटी नहीं देते। देखिए अस्वीकरण।
साइट कौन चलाता है
ज्योतिषकोश के प्रकाशक Emmanova Digital हैं (26, सरोजिनी नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, भारत, 226301)। साइट के संपादक अश्विनी कुमार श्रीवास्तव हैं। वे क़रीब एक दशक तक पत्रकार रहे: हिंदुस्तान (गाज़ियाबाद और दिल्ली), नवभारत टाइम्स (दिल्ली) और बिज़नेस स्टैंडर्ड हिंदी में, जहाँ वे सहायक समाचार संपादक थे। बाद में वे लखनऊ में बिज़नेस स्टैंडर्ड और लोकमत के विशेष संवाददाता रहे। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ाई की और भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता सीखी।
साइट मुफ़्त है और विज्ञापनों से चलती है। विज्ञापन देने वालों का हमारी सामग्री पर कोई असर नहीं होता।
संपर्क
गणना में कोई ग़लती दिखे या कोई सुझाव हो, तो contact@jyotishkosh.com पर लिखिए। बाक़ी जानकारी संपर्क पेज पर है।